अष्ठ शक्तियाँ

हर बार आप परिस्थितियों को बदल नहीं सकते, आप लोगों को भी नहीं बदल सकते। एक ही चीज आप बदल सकते हैं वो है अपने आपको। जीवन में हर परिस्थिति का सामना करते हुए राजयोग से प्राप्त आठ शक्तियाँ सदैव आपकी मदद के लिए हाजिर होंगी। अपने आपमें परिवर्तन लाते हुए जो कि आपका लक्ष्य है, आपका जीवन बहुत सी नयी खोजों के साथ एक सुन्दर सफर होगा। आपको पता चलेगा कि हरेक चुनौती का सामना कैसे करना है और हर परिस्थिति में ठीक कैसे रहना है।

  • विस्तार को संकीर्ण करने की शक्ति – संकीर्ण करने की शक्ति अर्थात्‍ एक कदम पीछे हटते हुए अपने आपको आस-पास के विश्व से अलग कर लेना।
  • समेटने की शक्ति – यह ऐसी शक्ति है जिससे हम चीजों को समाप्ति की ओर ले जाते हैं और उसके बारे में व्यर्थ विचारों को खत्म कर देते हैं।
  • समाने की शक्ति – यह दूसरों के विचार और इच्छाओं को स्वीकार कर उन्हें विस्‍मृत करने की शक्ति है।
  • परखने की शक्ति – यह एक ऐसी क्षमता है जिसमें हम सूक्ष्म रूप से परखते हुए सही-गलत की पहचान कर लेते हैं।
  • निर्णय करने की शक्ति – यह अनेक विकल्पों में से एक को चुनने की क्षमता है जिसमें आप अपने लिए और औरों के लिए निर्णय लेते हुए उसको अमल में लाते हैं।
  • सामना करने की शक्ति – यह ऐसी शक्ति है जिससे हम बाह्य और आन्तरिक बाधायें और परीक्षायें, चुनौतियों को हल करते हैं।
  • सहयोग की शक्ति – सहयोग की शक्ति से हम दूसरों की सेवा अर्थ अपना समय, ध्यान, अनुभव और ज्ञान के साथ उनके साथ खड़े रहते हैं।
  • सहन करने की शक्ति -  यह ऐसी शक्ति है जिससे हम अपनी बाह्य और आन्तरिक घटनाओं को उनसे प्रभावित हुए बिना सकारात्मक रूप से प्रतिक्रिया देते हैं।

आप अपने आपको एक सुपर हीरो समझ सकते हो जिसे यह आठों शक्तियाँ मिली हुई हैं। जब आप इन्हें उपयोग में लाने की कला सीखते हो तब आपमें यह सशक्त बनती जाती हैं, जैसे कि एक सुपर हीरो। आप उचित समय पर उचित परिस्थिति में उचित शक्ति को प्रयोग में लाना सीख जाते हैं।

BeeZone App Icon

अपने मोबाइल में बी जोन, एक मेडीटेशन ऐप डाउनलोड करें यह ऐप अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध है।

BeeZone Logo
BeeZone Logo